ढाका में फैक्टरी में आग लगने से 6 मरे
ढाका, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक फैक्टरी में शुक्रवार रात आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक ढाका के उत्तरी हिस्से में स्थित गुड नाइट मास्क्यूटो क्वॉयल तैयार करने वाली एक फैक्टरी में रात 9.35 बजे आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के निदेशक जनरल अबु नईम ने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियों को लगाया गया है। लगभग 10.12 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक मरने वाले सभी लोग फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर हैं जबकि आग में बुरी तरह से झुलसे छह मजदूरों को ढाका मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications