फिलीपींस में गिरजाघर में विस्फोट, 6 घायल
मनीला, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी इलाके में स्थित एक गिरजाघर की छत पर उस समय विस्फोट हो गया जब लोग प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के लिए एकत्र हुए थे। विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्षेत्रीय सैन्य प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल रानडोल्फ कबांगबंग ने बताया कि जोलो द्वीप के निकट पुलिस शिविर के पास स्थित गिरजाघर में बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में प्रार्थना सभा में भाग लेने वाले कई लोग घायल हुए हैं।
प्रवक्ता के मुताबिक बम को गिरजाघर की छत के किसी हिस्से में लगाया गया था। विस्फोट के बाद गिरजाघर को भी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि इस हमले के पीछे किसके हाथ है। जोलो द्वीप में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ा अबु सैय्यफ विद्रोही संगठन सक्रिय है, जिसे पहले भी फिलीपींस में हुए आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications