इजरायल का गाजा पट्टी में हवाई हमला, 3 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायल के एफ-16 लड़ाकू विमान से गाजा और मिस्र के बीच तटीय इलाके में स्थित एक संदिग्ध सुरंग को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हमले में किसी के घायल होने का समाचार नही है।
इजरायल का कहना है कि सुरंग के माध्यम से अवैध रूप से हथियारों की तस्करी होती थी, जिनका प्रयोग इजरायल के खिलाफ किया जाता है। उधर, फिलीस्तीनियों का कहना है कि सुरंग का प्रयोग सामानों के व्यापार के लिए किया जाता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इजरायली सेना द्वारा किए गए दूसरे हमले में गाजा पट्टी के दक्षिण में एक सुरंग को निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के पास किए गए तीसरे हवाई हमले में तीन लोग घायल हो गए।
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने भी तीन हवाई हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तड़के दक्षिणी इजरायल में विद्रोहियों द्वारा किए गए एक रॉकेट हमले की प्रतिक्रिया में यह हमले किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications