इक्वाडोर में सड़क दुर्घटना, 30 मरे
क्विटो, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इक्वाडोर के मानाबी प्रांत में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह हादसा फ्लेवियो अलफेरो और एल कारमेन के बीच हुआ। स्थानीय खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 32 हो सकती है। मरने वालों में आठ बच्चे और बस का चालक भी शामिल है।
हादसे में जीवित बचे एक यात्री ने स्थानीय समाचार पत्र एल तेलेग्रेफो को बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद वह लगभग 650 फुट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications