कर्नाटक के 12 जिलों में रविवार को पंचायत चुनाव
राज्य में रविवार को 12 जिलों के 375 जिल्ला और 1,340 तालुका पंचायत चुनावों में करीब एक करोड़ लोग मतदान करेंगे।
बेंगलुरू शहरी, बेंगलुरू देहात, रमनग्राम, चित्रदुर्गा, कोलार, चिकबल्लपुर, सिमोगा, तुमकुर, बिदर, बेल्लारी, रायचूर और यादगिर जिलों में रविवार को पहले चरण के मतदान होने हैं।
इसके बाद 31 दिसम्बर को 17 जिलों में मतदान होंगे। तीसरे चरण में गुलबर्गा जिले में मतदान होगा। मतगणना चार जनवरी को होनी है।
बेंगलुरू में खास जगहों पर अपने रिश्तेदारों के नाम भूमि आवंटित किए जाने सम्बंधी आरोप के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व का येदियुरप्पा को समर्थन प्राप्त है। ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव मुख्यमंत्री के लिए एक चुनौती है।
येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ लगे ओरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि इससे खासकर ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में तीन चरणों के मतदान के दौरान भाजपा पर कुछ खास असर पड़ने वाला नहीं है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेतृत्व से इन पंचायत चुनावों में राज्य में वर्ष 2008 में विधानसभा और वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव जैसी सफलता हासिल करने का वादा किया है।
राज्य में पंचायत चुनाव के मैदान में भाजपा के अलावा कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के उम्मीदवार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications