किसानों ने सड़कों पर फेंके टमाटर

रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से 70 किलोमीटर दूर रंगामती में नाराज किसान टमाटर की फसल को सड़कों पर फेंक रहे हैं।

किसान गुरुदास महतो ने शनिवार को बताया, "यहां टमाटर की पैदावार भारी मात्रा में हुई है। इसे रखने की जगह नहीं है। शाम के समय घर लौटने पर हम इन्हें सड़कों पर फेंक देते हैं। टमाटर की परिवहन लागत देना हमारे वश की बात नहीं है।"

किसानों का कहना है कि एक किलो टमाटर का उत्पादन करने में उन्हें पांच से छह रुपये की लागत पड़ती है। वे बिचौलियों से इसकी कीमत आठ से 10 रुपये प्रतिकिलो चाहते हैं, जबकि बिचौलिये उन्हें चार से छह रुपये की दर से भुगतान करना चाहते हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार इस मामले में निष्क्रिय है।

झारखण्ड के कृषि विभाग के सचिव ए.के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "किसानों को अपना उत्पादन बाजार में बेचने के लिए एक सहकारी संस्था का गठन करना चाहिए। इस काम में सरकार उनकी मदद कर सकती है, लेकिन सरकार सब्जियों को न तो खरीद सकती और न ही बेच सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+