डाबर के बाद नेपाल में अब वरुण बेवरेज पर छापा
काठमांडू, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में डाबर नेपाल पर छापा पड़ने के चार दिनों बाद अब राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को वरुण बेवरेजेज की फैक्टरी पर छापा मारा।
वरुण बेवरेज भारत में पेप्सी और अन्य शीतल पेय कम्पनियों के लिए बॉट्लिंग का काम करती है।
वरुण बेवरेज की सहायक कम्पनी और नेपाल में बुडवाइजर बीअर की वितरक कम्पनी आर्कटिक इंटरनेशनल पर भी छापा मारा गया।
छापे में हालांकि अधिकारियों को कोई संदेहास्पद प्रमाण नहीं मिला।
वरुण बेवरेजेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बालुवतार में उनकी कम्पनी के कॉरपोरेट कार्यालय और सिनामंगल में फैक्टरी पर छापा मारा गया।
उन्होंने बताया कि कम्पनी को छापे के बाद क्लीन चिट दे दिया गया।
डाबर नेपाल पर छापा पड़ने और भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के खिलाफ चलाए जा रहे मीडिया अभियान को देखते हुए भारतीय कम्पनियों के अधिकारी नेपाली अधिकारियों द्वारा मारे जा रहे इन छापों पर नजर रखे हुए हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह साधारण नियमित गतिविधि है या भारतीय कम्पनियों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications