जीडीपी विकास दर संतोषजनक : मुखर्जी

मुखर्जी पूर्वी मिदनापुर जिले में एक नई हाइड्रोक्रैकर इकाई राष्ट्र को अर्पित करने और इंडियन ऑयल के हल्दिया रिफाइनरी की क्षमता विस्तार संबंधी कार्यक्रम के बाद बयान दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "लोग जीडीपी विकास दर के बारे में पूछते रहते हैं। आने वाले सालों में हम इसे दोहरे अंकों में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि अधिक जीडीपी का मतलब है अधिक आमदनी और अधिक काम। दोहरे अंकों में जीडीपी का मतलब होगा कि देश के चार करोड़ किसानों को कुल 60,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण दिया जा सकेगा।"

मुखर्जी ने शनिवार को हल्दिया इकाई का वंस थ्रू हाइड्रोक्रैकर इकाई राष्ट्र को अर्पित किया। हल्दिया इकाई की क्षमता विस्तार के बाद इसकी उत्पादन क्षमता 60 लाख मिट्रिक टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 70 लाख मिट्रिक टन प्रति वर्ष हो गई।

कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 2015 तक रसोई गैस को मौजूदा 38 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी घरों तक पहुंचा दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+