अब थर्मस और काफी कप भी आतंकी हथियारों की सूची में
वाशिंगटन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी हवाईअड्डों पर थर्मस या काफी कप रखने वाले यात्रियों की इन दिनों विशेष तलाशी ली जा सकती है, क्योंकि एक आधिकारिक निर्देश के अनुसार इस तरह की वस्तुओं में विस्फोटक पदार्थ छुपाए जा सकते हैं।
'क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर' के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि थर्मस बोतलों और कपों को लेकर कोई खास खतरा नहीं है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर यात्रा करने वाले यात्री और जाड़े की छुट्टियों के दौरान हवाई यात्रा करने वाले अन्य यात्री हवाईअड्डा और विमानन सुरक्षा के सम्बंध में व्यापक आधिकारिक प्रयास के एक हिस्से के रूप में आते हैं।
ट्रासपोर्टेशन सिक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) की ओर से जारी एक सुरक्षा निर्देश में कहा गया है, "मौजूदा प्रावधानों के तहत पेय पदार्थो के तापरोधी बर्तनों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को इन वस्तुओं की अतिरिक्त जांच करवानी पड़ सकती है। जांचों के लिए में एक्स-रे परीक्षण, शारीरिक निरीक्षण, और विस्फोटक जांच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा सकता है।"
अमेरिका के एयर ट्रासपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार अमेरिकी हवाई अड्डों पर जाड़े की छुट्टियों के दौरान कोई 4.30 करोड़ यात्रियों के पहुंचने की सम्भावना होती है।
पिछले वर्ष क्रिसमस के दिन एक नाइजीरियाई नागरिक द्वारा की गई विमान में बम विस्फोट की कोशिश के बाद से कई सारे यात्रियों ने हवाईअड्डों पर निजी सुरक्षा जांच में हुई वृद्धि की शिकायत की है।
आतंकी खतरों के मद्देनजर टीएसए अब हवाई यात्रियों के सामने दो विकल्प रखता है। या तो निम्न रेडिएशन के जरिए पूरे शरीर का परीक्षण कराइए या फिर इस जांच से इंकार कर दीजिए और फिर टीएसए का कोई अधिकारी आपके शरीर के हर अंग की अपने हाथों से तलाशी लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications