राजा से सीबीआई की पूछताछ समाप्त
राजा ने यहां सीबीआई मुख्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद संवाददाताओं को बताया, "मैं जांच एजेंसी के साथ सहयोग कर रहा हूं।"
प्रस्थान करने से पहले उन्होंने कहा, "इसके अलावा कुछ नहीं कहना है।" सीबीआई ने शुक्रवार को भी राजा से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। राजा पर आरोप है कि उन्होंने 2008 में दूसरी पीढ़ी का स्पेक्ट्रम बाजार की कीमत से कम दर पर मोबाइल कम्पनियों को आवंटित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications