जीसेट-5पी का प्रक्षेपण विफल (लीड-1)

एक अधिकारी ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि रॉकेट की पहली अवस्था सामान्य रही। दिक्कत दूसरी अवस्था पर शुरू हुई जब रॉकेट को पर्याप्त बल नहीं मिला।"

शनिवार शाम 4.04 बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से इसे प्रक्षेपित किया था। यह रॉकेट 2310 किलोग्राम वजन के जीसेट-5पी के साथ छोड़ा गया था। इस पर 125 करोड़ रुपये की लागत आई थी।

यह रॉकेट तेज आवाज के साथ, अपने पिछले हिस्से से नारंगी रंग की मोटी लपट उगलते हुए आसमान की तरफ बढ़ा और अचानक उसमें विस्फोट हो गया और यह टुकड़े-टुकड़े हो गया।

यह प्रक्षेपण पहले 20 नवम्बर को होने वाला था लेकिन रूस में निर्मित क्रायोजनिक इंजन के एक वॉल्व में रिसाव होने के जाने की वजह से इसे टाल दिया गया।

बाद के परीक्षणों में वॉल्व का टिकाऊपन सुनिश्चित होने के बाद प्रक्षपेण के लिए 25 दिसम्बर का दिन तय किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+