शाहरूख खान ने एनर्जी ड्रिंक 'माइनस' लांच किया
कम्पनी ने बयान में कहा कि माइनस अपनी तरह की पहली एनर्जी ड्रिंक है, जिसमें चर्बी को कम करने की क्षमता है।
ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड जेएमजे समूह की कम्पनी है। कम्पनी ने भारत में एक साल पूरा कर लिया है और इस दौरान एनर्जी ड्रिंक बाजार के 12 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। कम्पनी का दावा है कि वित्त वर्ष 2012 के अंत तक कम्पनी 7.5 लाख कैन प्रति माह की बिक्री के साथ भारत के एनर्जी ड्रिंक बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर काबिज हो जाएगी।
अभी कम्पनी प्रतिमाह 2.5 लाख कैन बेच रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications