दिल्ली में शनिवार से पुस्तक मेला शुरू
दिल्ली में वार्षिक पुस्तक मेला सामान्य तौर पर सितम्बर में आयोजित होता है, लेकिन इस वर्ष तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के चलते इसे दिसम्बर तक के लिए टाल दिया गया था।
गौरतलब है कि वार्षिक दिल्ली पुस्तक मेला 'इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन' (आईटीआईपीओ) और 'भारतीय प्रकाशक संघ' (एफआईपी) मिलकर आयोजित करते हैं।
पिछले साल मेले में 2.74 लाख लोगों ने शिरकत की थी। इस वर्ष आयोजकों को उम्मीद है कि यह संख्या पांच लाख के करीब पहुंच जाएगी। दिल्ली पुस्तक मेला दो जनवरी तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications