2जी स्पेक्ट्रम मामले में राजा से दोबारा पूछताछ (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राजा सुबह लगभग 10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए।
सीबीआई ने शुक्रवार को 47 वर्षीय राजा से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। दो सप्ताह पहले सीबीआई ने नई दिल्ली और तमिलनाडु स्थित राजा के परिसरों की तलाशी ली थी।
सूत्रों ने बताया कि राजा से उनके आवासों पर छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कुछ दस्तावेजों के अलावा वर्ष 2008 में दूसरी पीढ़ी के स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए तारीख बढ़ाने के बारे में पूछताछ की।
राजा पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल कम्पनियों को बाजार की कीमत से कम दर पर दूसरी पीढ़ी के स्पेक्ट्रम आवंटित किए थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। इस आरोप के चलते राजा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
लेकिन राजा ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार किया है। सीबीआई ने एक सप्ताह पहले राजा को नोटिस जारी किया था। उस समय वह चेन्नई में थे। राजा ने निजी काम का हवाला देते हुए सीबीआई से थोड़ी मोहलत मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications