नाइजीरिया में बम विस्फोटों में 7 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्लेटयू राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक ही घंटे के भीतर कम से कम नौ विस्फोट हुए।
समाचार डेली सन ने खबर दी है कि राज्य की राजधानी जोस के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन विस्फोटों में सात लोग मारे गए। समाचार पत्र के अनुसार अन्य स्रोतों में 20 लोगों के मारे जाने और बहुत से अन्य लोगों के घायल होने की खबर दी जा रही है।
समाचार पत्र के अनुसार पहला बम कैथोलिक चर्च के सामने फटा।
इस साल ईसाइयों और मुसलमानों के बीच हुई हिंसा इस सैकड़ों लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications