दिल्ली में उत्साह से मनाया गया क्रिसमस
सर्दी बढ़ने के बावजूद क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की रात गिरजाघरों में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने मध्यरात्रि की विशेष प्रार्थनाओं में हिस्सा लिया।
उन्नीस वर्षीय मारिसा फिलिप ने यहां आईएएनएस से कहा, "सर्दी के बिना क्रिसमस के त्योहार में कोई मजा नहीं है। आखिरकार क्रिसमस बर्फबारी और सर्दी का त्योहार है। मैं उम्मीद करती हूं कि अगले साल यहां बर्फबारी हो क्योंकि मुझे यह त्योहार बेहद पसंद है।"
दिल्ली के बींचोबीच स्थित सेक्रेड हार्ट कैथ्रेडल गिरजाघर में एक विशाल क्रिसमस ट्री लगाया गया है जिसे देखने के लिए बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। क्रिसमस ट्री की रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
अपने पति व बच्चों के साथ इस गिरजाघर में पहुंचीं अरुषि भटनागर ने कहा, "हम हर साल इसी गिरजाघर में आते हैं। हम यहां मोमबत्तियां जलाते हैं और ईसा मसीह व मां मरियम के लिए प्रार्थना करते हैं। यहां का वातावरण बहुत अद्भुत होता है।"
सांता क्लॉज ने बच्चों को तोहफे वितरित किए। इस अवसर पर घरों की विशेष साज-सज्जा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications