बिहार में ताप विद्युत संयंत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जहां विपक्षी दलों ने राज्य में बिजली की समस्या को मुख्य मुद्दा बनाया था वहीं नीतीश कुमार ने बिजली के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया था। अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने बिजली के क्षेत्र में तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया है।

राज्य के ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भागलपुर, लखीसराय तथा बक्सर में बनने वाले संयंत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। तीनों संयंत्रों से बिजली उत्पादन प्रारंभ हो जाने से बिजली की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी।

विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार ताप विद्युत संयंत्रों में कोल लिंकेज को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी। कोल लिंकेज के मामले में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच काफी दिनों से ठनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में राज्य में प्रतिदिन लगभग दो हजार मेगावाट की बिजली की आवश्यकता होती है लेकिन केंद्र से 1200 से 1400 मेगावाट ही बिजली मिल पा रही है। राज्य के बिजली उत्पादन केंद्रों से लगभग 200 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने राज्य के सभी गांवों को वर्ष 2015 तक रोशन करने का वादा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+