पाकिस्तान में 30 अरब रुपये की कर चोरी, 166 नामजद
पाकिस्तान के वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख ने नेशनल एसेंबली में गुरुवार को बताया कि फेडरल बोर्ड ऑफ रिवेन्यू (एफबीआर) ने पिछले साल 166 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वर्ष 2009-10 एफबीआर ने कर चोरी करने वाले 114 लोगों को नोटिस जारी की। अन्य 52 लोग जिन पर कर देनदारी का मामला था, उन्होंने ऊपरी अदालत से स्टे आदेश ले रखा है।
एफबीआर ने हाल ही में नेशनल एसेंबली की लोकलेखा समिति को बताया था कि ऊपरी अदालतों में कुल 100 अरब रुपये की कर चोरी करने हजारों लोगों के खिलाफ मामले लंबित हैं।
कर चोरी संबंधी लंबित मामलों की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग पीठ स्थापित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications