असांज को मिले 66,000 यूरो
समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जरनल' (डबल्यूएसजे) में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक विकिलीक्स के वित्तीय मामलों को देखने वाले जर्मन स्थित 'वाऊ हालैंड फाउंडेशन' से मिले आंकड़ों के मुताबिक वेबसाइट के खर्चे में बढ़ोतरी देखी गई है।
ऐसा वेबसाइट से जुड़े कर्मचारियों को तनख्वाह देने के हाल ही में लिए गए फैसले से हुआ है।
डबल्यूएसजे ने 'वू हालैंड' के प्रवक्ता हेंड्रिक फुल्डा के हवाले से बताया कि इस अनुदान के प्राथमिक लाभार्थी ब्रिटेन में नजरबंद असांज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010 में वेबसाइट ने 100,000 यूरो से अधिक तनख्वाह के रूप में भुगतान किया। इनमें से करीब 66,000 यूरो असांज को दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications