छत्तीसगढ़ में शिशु मृत्यु दर में सुधार
रायपुर, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। सरकार ने इसकी सफलता का श्रेय अपनी स्वास्थ्य कल्याण योजनाओं को दिया है।
सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, "शिशु मृत्यु दर 1,000 मामलों में से 57 पर आ गया है, जबकि राज्य के गठन के समय नवंबर 2000 में यह आंकड़ा 1,000 मामलों में 79 था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications