पारादीप में पेट्रोलियम निवेश क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा सरकार का इस वर्ष पारादीप में पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) बनाने का प्रस्ताव है। सरकार ने इसके लिए विशेष नीति बनाई गई है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 8 मार्च, 2007 की बैठक में पीसीपीआईआर की स्थापना के लिए नीतिगत प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इस नीति का उद्देश्य बड़े पैमाने पर पर्यावरण अनुकूल तरीके से पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को प्रोत्साहन देना है। पीसीपीआईआर नीति से साझा बुनियादी ढांचे और सहायक सेवाओं के इस्तेमाल के जरिए को-सिटिंग, नेटवर्किं ग और अधिक दक्षता के फायदे मिलेंगे।

पीसीपीआईआर विशेष रूप से निरूपित निवेश क्षेत्र है, जिसका आकार करीब 250 वर्ग किलोमीटर (प्रसंस्करण गतिविधियों के लिए चिह्न्ति निर्धारित क्षेत्र का न्यूनतम 40 प्रतिशत) होता है। यह क्षेत्र उत्पादन परियोजनाओं, सार्वजनिक सुविधाओं, पर्यावरण सुरक्षा, आवासीय क्षेत्रों और प्रशासनिक सेवाओं का संगम होगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार समयबद्ध तरीके से रेल, सड़कों (राष्ट्रीय राजमार्गो), बंदरगाहों, हवाई अड्डों और दूरसंचार सहित पीसीपीआईआर के लिए बाहरी भौतिक ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+