लखवी से पूछताछ करना चाहता है भारत
सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस सम्बंध में अपना एक आयोग इस्लामाबाद भेजने का संदेश पाकिस्तान को दे दिया है।
सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली लखवी और अन्य छह संदिग्धों से पूछताछ करना चाहता है। इन्हें पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधी कानूनों के तहत नवंबर 2009 में गिरफ्तार करने के बाद इन पर अभियोग चलाया गया था।
सूत्र ने बताया कि भारत सरकार का यह नया प्रस्ताव इस्लामाबाद द्वारा 26/11 की जांच में लगातार अड़ंगा लगाने के बाद आया है। पाकिस्तान इस मामले की जांच में तेजी नहीं दिखा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications