रेलवे प्याज की ढुलाई को तैयार
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विवेक सहाय ने इस सम्बंध में रेलवे बोर्ड के आवागमन निदेशालय की बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने इस उद्देश्य के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त मात्रा में वैगन और रैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय रेल प्रबंधकों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेल विभाग वर्तमान प्याज संकट दूर करने में भारत सरकार के सभी सम्बंधित विभागों से तालमेल बनाए रखेगा।
प्याज की ढुलाई की चौकसी के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड में एक विशेष प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ की अध्यक्षता के लिए रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का नामांकन भी किया गया है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड द्वारा प्याज संकट दूर करने के लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications