शिवराज ने की कुपोषित बच्चों को गोद लेने की अपील
प्रदेश में कुपोषण को रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग ने अटल बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन को अमल में लाया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत की। ज्ञात हो कि खुद मुख्यमंत्री ने भी दो कुपोषित बच्चों को गोद लिया है।
चौहान ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि एक कुपोषित बच्चे पर 3000 रुपये और आंगनवाड़ी केंद्र पर 60 हजार रुपये सालाना खर्च आता है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग इस अभियान में मदद करें। खासतौर से आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग बच्चों और संभव हो तो आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लें।
राज्य की महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल के अनुसार इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने के लिए सशक्त संरचना तैयार की गई है। इस अभियान के दौरान वर्तमान में चल रही पोषण आहार सेवाओं पर भी नजर रखी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications