कोड़ा व सहयोगियों की 300 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय के लोक अभियोजक एस.आर. दास ने यहां पत्रकारों को बताया, "प्रवर्तन निदेशालय ने 300 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। जबकि विदेशों में मौजूद संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।"

कोड़ा की संपत्ति के साथ उनके करीबी सहयोगियों विनोद सिंह और उसके भाई विकास सिन्हा के अलावा अन्य लोगों की संपत्ति भी जब्त की गई है।

ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने गत वर्ष कोड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ आर्थिक भ्रष्टचार का मामला दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने गत वर्ष के अक्टूबर में 69 स्थानों और इस वर्ष के फरवरी में 65 जगहों पर छापे मारे। ये सभी छापे 2,500 करोड़ रुपये के आर्थिक भ्रष्टाचार घोटाले के मद्देनजर कोड़ा और उनके सहयोगियों के आवासों सहित उनसे जुड़ी अन्य जगहों पर मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+