अहमदीनेजाद ने सुरक्षा परिषद को 'राजनीतिक मूर्ख' कहा

समाचार एजेंसी इलना ने अहमदीनेजाद को इस्तानबुल की एक यात्रा के दौरान यह कहते हुए उद्धृत किया कि इन देशों के अधिकारी जो तीसरी सहस्राब्दी में भी प्रतिबंध को एक प्रभावी तरीका समझते हैं, वस्तुत: राजनीतिक मूर्खता के शिकार हैं।

इस साल जून में सुरक्षा परिषद में ब्राजील, तुर्की और लेबनान को छोड़कर बाकी सदस्यों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के कारण उस पर चौथे प्रतिबंध लगाने के एक प्रस्ताव का बढ़चढ़कर समर्थन किया था।

ईरान के राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका और यूरोप का ईरान की अर्थव्यवस्था में कोई विशेष योगदान नहीं है, इसलिए इन प्रतिबंधों का ईरान पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि परमाणु मसले पर वैश्विक ताकतों के साथ ईरान की अगली बैठक इस माह के आखिर में इस्तांबुल में होने वाली है। विवाद को सुलझाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

उन्होंने फिर कहा कि वे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अपने परमाणु कार्यक्रमों का डर कर त्याग नहीं करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+