उप्र में 7 वन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
यह मुकदमा कतर्नियाघाट के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर.के. सिंह की तरफ से मूर्तिहा कोतवाली में दर्ज कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक नामजद अधिकारियों में कतर्नियाघाट के उप प्रभागीय वन अधिकारी आर्यन सिंह, वन दारोगा मुन्ना लाल, वन रक्षक राम कुमार, डिप्टी रेंजर सूर्य भूषण, बीट वाचर सुमंदर लाल, मुरली एवं मोहम्मद रईस शामिल हैं।
इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने लकड़ी माफियाओं से मिलीभगत कर ककरहा रेंज में करीब 90 शीशम और खैर के पेड़ अवैध रूप से कटवाए।
डीएफओ ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications