फर्जी चेक के जरिए 2 करोड़ रुपये का गबन
जानकारी के मुताबिक पर्यटन विकास निगम का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टीटी नगर शाखा में खाता है। उस खाते से पिछले दो माह के दौरान छह फर्जी चेकों के जरिए एक करोड़ 87 लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली गई है।
निगम के महाप्रबंधक आर.पी. चौहान ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि उन्हें खाते में रकम कम होने का पता तब चला, जब एक चालान को बैंक ने वापस कर दिया। उसके बाद खाते में जमा राशि का पता लगाने पर जानकारी मिली कि एक करोड़ 87 लाख रुपये से ज्यादा रकम नवम्बर और दिसम्बर में किसी ने निकाल ली है।
चौहान के मुताबिक जिन चेकों के जरिए राशि निकलवाई गई है, वे चेक निगम ने जारी नहीं किए हैं।
चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में निगम की ओर से टीटी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications