क्रिसमस के मौके पर जर्मनी में यातायात लड़खड़ाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बर्फ से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक पूरी रात हुई बारिश के बाद गलियों और राजमार्गो पर बर्फ की परत बिछ गई। इससे देश के ज्यादातर हिस्सों में यातायात थम गया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यात्रियों को अपने गंतब्य तक पहुंचने में विलंब हो सकता है।
जर्मनी में कुछ सप्ताह तक भारी मात्रा में बर्फबारी और तापमान में काफी गिरावट आने के बाद बारिश हुई है। बारिश होने से पानी जगह-जगह बर्फ में तब्दील हो गया है। वहीं जर्मन इस बार बर्फ के साथ क्रिसमस मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications