समझौता विस्फोट : असीमानंद पुलिस हिरासत में लिए गए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने असीमानंद को पुलिस हिरासत में भेजा।
असीमानंद एक हिंदू संगठन अभिनव भारत के सदस्य हैं। उन्हें गुरुवार को हैदराबाद से पंचकुला लाया गया था। वे 2007 में हैदराबाद में मक्का मस्जिद विस्फोट के मामले में भी आरोपी हैं।
असीमानंद के वकील ने कहा कि वे निर्दोष हैं और वे जांच एजेंसी के साथ पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगे।
असीमानंद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरिद्वार से 19 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी, 2007 में हुए विस्फोट में 68 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर नागरिक पाकिस्तान के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications