झारखण्ड में नक्सली हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद
पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "नाग्राटोनाग्रा गांव के निकट बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया तथा अन्य तीन लोग घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी पांचवें चरण का मतदान सम्पन्न होने के बाद लौट रहे थे। बारूदी सुरंग में विस्फोट उस वक्त हुआ जब सुरक्षाकर्मी एक पुल से गुजर रहे थे।"
एक अन्य घटना गिरिडीह जिले में हुई, जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ रांची से 170 किलोमीटर दूर चिरकीनाला गांव में हुई।
नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर उस वक्त हमला किया जब वे निर्वाचन अधिकारियों के साथ लौट रहे थे।
तीसरी घटना गढ़वा जिले में हुई। यहां नक्सलियों ने तीन वाहनों को आग लगा दी और एक मतदान केंद्र पर मतदान को बाधित किया।
पुलिस के प्रवक्ता आर.के. मलिक ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने गढ़वा जिले के मटगारी में तीन वाहनों को आग लगा दी। उन्होंने एक मतदान केंद्र पर मतदान को बाधित करने का प्रयास भी किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications