15 दिनों में दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन शुरू
श्रीधरन कहा कि काम पूरा हो चुका है और 22 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर मेट्रो रेल 24 घंटे में शुरू हो सकती है, लेकिन रेल संचालन शुरू करने से पहले मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से सुरक्षा प्रमाणपत्र लेना होगा।
श्रीधरन ने मेट्रो शुरू होने की आठवीं वर्षगांठ पर अनौपचारिक रूप से कहा कि इस लाइन पर सभी काम पूरा हो चुका है और वे इस पर यात्रा कर कार्य का मुआयना भी कर चुके हैं। इस लाइन पर रेल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन नई दिल्ली के कनाट प्लेस और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications