लखनऊ में धूमधाम से मनेगा वाजपेयी का जन्मदिन
सम्भवना है कि कार्यक्रमों में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता अरुण जेटली भी शिरकत करेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय पाठक ने संवाददाताओं को बताया कि अपने नेता वाजपेयी की लंबी उम्र के लिए लखनऊ के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ता हवन और यज्ञ करेंगे तथा गरीबों के बीच कपड़े एवं मिठाइयां बांटेंगे।
पाठक के अनुसार लखनऊ के अलावा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ के वर्तमान सांसद एवं भाजपा नेता लालजी टंडन की अगुवाई में तहरी भोज का आयोजन किया जाएगा।
वाजपेयी के 87वें साल में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 87 किलो का एक विशाल लड्डू बनवाया गया है। इस लड्डू के हिस्से अमीनाबाद के हनुमान मंदिर के पार्क में बांटे जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications