अमेरिका ने प्रतिबंधित देशों के साथ भी व्यापार की दी अनुमति
अमेरिका में 'ट्रेजरीज ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल' प्रतिबंधित देशों के साथ भी अपवाद के तौर पर व्यापार करने के लिए लाइसेंस बांट सकता है।
इस संस्था ने एक कानून के सहारे ऐसे करीब 10,000 लाइसेंस बांटे हैं। इस कानून में कहा गया है कि अमेरिका जिन देशों पर प्रतिबंध लगाता है उसके साथ भी कृषि, चिकित्सा और मानवीय सहायता की अनुमति दे सकता है।
इस कानून का दायरा इतना बड़ा रखा गया है कि इसके तहत सिगरेट, च्युइंगम, चटनी, वजन कम करने वाली सामग्री, बॉडी बिल्डिंग सामग्री और खेल संबंधी उपकरण भी आ जाते हैं।
न्यूयार्क टाइम्स में शुक्रवार को इस बारे में छपी खबर में कहा गया है कि ये सामग्री एक ऐसे संस्थान को निर्यात किए गए हैं, जो ईरान के ओलम्पिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता है।
खबर में कहा गया है कि ऐसे सैकड़ों लाइसेंस जारी किए गए हैं, क्योंकि ये अमेरिका की विदेश नीति से सम्बंधित हितों को पूरा करते हैं।
इसके तहत हालांकि कई ऐसे लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिसमें विदेशी नीति का मामला स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं पड़ता है।
एक मामले में एक अमेरिकी कम्पनी को ईरान में एक ऐसे गैस पाइप लाइन के लिए बोली लगाने की अनुमति दी गई, जिससे यूरोप के देशों को गैस की आपूर्ति की जाने वाली थी और जिसका कि खुद अमेरिका विरोध कर रहा था।
अमेरिकी कम्पनियों को कई ऐसी कम्पनियों के साथ व्यापार करने का लाइसेंस जारी किया गया है, जिसके बारे में माना जाता है वे आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने इस साल ईरान पर एक नए दौर का प्रतिबंध लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications