प्रधानमंत्री ने पवार से पूछा, कैसे बढ़ी प्याज की कीमत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वान के नेतृत्व में एक सर्वदलीय शिष्टमंडल शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मिला। इसी दौरान यह मामला उठा। शिष्टमंडल ने राज्य के किसानों के लिए मनमोहन सिंह से राहत पैकेज की मांग की। इस शिष्टमंडल में पवार भी शामिल थे। पवार महाराष्ट्र से हैं और महाराष्ट्र देश के सर्वाधिक प्याज उत्पादक राज्यों में हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस दौरान पवार से प्याज की कीमतों में आई वृद्धि के कारणों के बारे में पूछा।
शिष्टमंडल के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्य में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 400 करोड़ रुपये का अग्रिम राहत पैकेज देने की घोषणा की। बेमौसम बारिश से ज्यादातर प्याज की फसल का नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया, "केंद्रीय दल हुए नुकसान का मूल्यांकन करेगा और उसके बाद अगले राहत पैकेज की जरूरत के बारे में विचार किया जाएगा।"
ज्ञात हो कि कृषि मंत्री ने हाल ही में कहा था कि प्याज की कीमतें नीचे आने में तीन सप्ताह का समय लग सकता है। उनके इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पवार से प्याज की बढ़ी कीमतों के कारणों को जानना चाहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications