ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, हंगामा
पुलिस के मुताबिक शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्कूटी से कोचिंग के लिए जा रही छात्रा दिव्या रस्तोगी (17) को एक तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह स्थानीय आई.एम.टी. कालेज में पढ़ती थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज भीड़ ने कई निजी एवं सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की।
सिविल लाइन थाने के वरिष्ठ उप-निरीक्षक सी.पी.चतुर्वेदी ने संवाददाताओं को बताया कि उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ कर मार्ग को जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की झ्झड़प हो गई।
उन्होंने कहा कि बाद में डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications