इन मामलों में नहीं घसीटा जाना चाहिए सेन को : माओवादी सांसद
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधार्थी और माओवादी सांसद हरि रोका ने कहा, "बिनायक सेन मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और उन पर इस तरह का दोष नहीं मढ़ना चाहिए। यह गलत और निंदनीय है। भारतीय अधिकारियों को न्यायालय के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।"
माओवादी पार्टी द्वारा नेपाल के संसद में मनोनीत रोका ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को सेन को मुक्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और विदेश में सेन का काफी सम्मान किया जाता है।
एक अन्य माओवादी सांसद और पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख चंद्र प्रकाश गुजरेल ने कहा कि सेन को मिली सजा को उच्च न्यायालयों में चुनौती दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications