सांता क्लॉज ने बांटे प्याज!
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ध्रुवनारायण सिंह के नेतृत्व में सांता क्लॉज बनकर प्याज बांटें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों से गुजर रही बसों के यात्रियों और राहगीरों को प्याज बांटें।
भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। अब प्याज के दामों में हुई भारी वृद्धि ने आम आदमी का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
इससे पहले, इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्याज के लिए कर्ज बांटने का सांकेतिक अभियान चलाया था। वहीं भाजपा ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्याज के लिए कर्ज लेने हेतु बैंकों में आवेदन दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications