बिहार में 9वीं व 11वीं के छात्रों को यौन शिक्षा

राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के एक अधिकारी के अनुसार यौन शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं को एड्स के फैलने की जानकारी, कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों, नशे के कुप्रभावों तथा यौन और प्रजनन सम्बंधी समस्याओं सहित कई विषयों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य के नौ जिलों नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सारण, बांका, खगड़िया, पूर्णिया, दरभंगा तथा सुपौल में इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले सत्र से यौन शिक्षा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इन जिलों में इस कार्यक्रम के आकलन के बाद अगले तीन वर्षो में अन्य जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा।

इसके लिए अब तक गया, नालंदा, सारण और मुजफ्फरपुर के 77 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष जिलों के शिक्षकों को अगले मार्च तक प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो प्रशिक्षित शिक्षकों को एक-एक उच्च विद्यालय में भेजा जाएगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की गई है।

इस शिक्षा योजना के लिए अधिकारियों का निगरानी दल भी गठित किया जाएगा, जो समय-समय पर छात्रों से भी इस शिक्षा के मिलने के बाद उनकी जानकारी हासिल करेगा। ये अधिकारी छात्रों के अभिभावकों से भी मिलकर छात्रों में आए बदलावों की जानकारी लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+