असांज ने कहा, अमेरिका में उनकी जान को खतरा
नोरफॉक स्थित एलिंघम हाल में समाचार पत्र 'गार्जियन' को दिए एक साक्षात्कार में असांज ने कहा कि ब्रिटेन के नागरिक व्यापक रूप से उनके समर्थन में हैं, ऐसे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को उन्हें अमेरिका के हवाले करना आसान नहीं होगा।
असांज ने हालांकि कहा कि उनके भाग्य पर अंतिम फैसला कैमरन को ही करना है।
उन्होंने कहा, "यह राजनीतिक मामला है। हम अनुमान लगा सकते हैं कि नैतिकता के आधार पर ब्रिटेन की राजनीतिक राय और हमारी वर्तमान धारणा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है।"
ज्ञात हो कि वर्तमान में असांज स्वीडन से अपने प्रत्यर्पण की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने स्वीडन की दो महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। असांज ने कहा कि उनके आजाद होने की राह में अमेरिका सबसे बड़ी बाधा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications