ओबामा, मेदवेदेव ने आपसी सहयोग के लिए वचनबद्धता दोहराई
व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि मेदवदेव ने बुधवार की सुबह ओबामा को फोन किया और दोनों देशों के बीच इस साल हुई 'नई स्टार्ट संधि' के सीनेट में अनुमोदन होने के लिए ओबामा को बधाई दी। रूसी संसद ड्यूमा में 10 जनवरी को इस संधि को स्वीकृति मिलने संभावना है।
व्हाइट हाउस ने कहा, "दोनों नेता इससे सहमत थे कि यह संधि दोनों देशों के लिए और अमेरिका-रूस सम्बंधों के लिए ऐतिहासिक है। दोनों नेताओं ने 2011 में भी आपसी सम्बंधों को जारी रखने का वादा किया। "
ओबामा और मेदवेदेव ने अप्रैल में निशस्त्रीकरण के लिए 'न्यू स्टार्ट' संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों ओर से सात सालों की अवधि में सक्रिय परमाणु हथियारों की संख्या में कटौती करने की बात की गई थी। पहली 'स्टार्ट संधि' 1991 में हुई थी, जिसकी अवधि दिसंबर, 2009 में पूरी हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications