कोलम्बिया में भूस्खलन, 20 लापता
रियोनेग्रो के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर कर्नल मारियो ऑरेलियो प्रैडोजा ने बताया कि हादसा बुधवार रात ला कीबा में हुआ।
प्रांतीय राजधानी बुकारामांगा से मिली प्रारंभिक रपट में कहा गया है कि भूस्खलन की चपेट में आकर कम से कम चार मकान दब गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कई पड़ोसी लापता हैं।
भूस्खलन की घटना प्रशासन द्वारा ला कीबा खाली कर देने का आदेश जारी किए जाने के बाद हुई। इससे पहले पिछले सप्ताह हुए हिमस्खलन में लापता तीन लोगों के शव भी बराबद हुए हैं। पिछले सप्ताह मिट्टी धंसने से बुकारामांगा का सड़क संपर्क रियोनेग्रो से टूट गया था।
गौरतलब है कि कोलम्बिया के लोग इस साल भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। अब तक इसमें 287 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 20 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications