उड़ीसा में 3 नक्सली ढेर
पुलिस उप महानिरीक्षक सौमेंद्र प्रियदर्शी ने आईएएनएस को बताया कि मुठभेड़ नारायणपटना इलाके में तुर्ली की पहाड़ी पर हुई। मुठभेड़ लगभग एक घंटे तक चली।
प्रियदर्शी ने बताया कि उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के एक संयुक्त पुलिस दल ने कोरापुट में नक्सलियों के ठिकाने पर धावा बोला। कोरापुट नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस अभियान के दौरान एक हथियार और नक्सलियों के 25 किट बैग बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications