घर वाले पुरुषों को तवज्जो देती हैं चीनी महिलाएं
समाचार पत्र चाइना डेली में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सहायता और विशेष नीतियाों के बावजूद चीन के बीजिंग और शंघाई जैसे शहरों में घरों के दाम चीन की बढ़ती अर्थव्यवस्था के समान ही आसमान छू रहे हैं।
चाइना एसोसिएशन ऑफ मैरिज एंड फैमिली स्टडीज, द कमेटी ऑफ मैच मेकिंग सर्विस इंडस्ट्रीज और चीन के वैवाहिक विज्ञापन वाली अग्रणी वेबसाइट बीएआईएचई डॉट कॉम के संयुक्त सर्वेक्षण में 70 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि शादी के लिए उनकी मुख्य जरूरत एक घर, नियमित आमदनी और कुछ बचत है।
सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार यहां तक कि स्त्रीवादी चिंतकों ने भी विवाह के लिए एक अपार्टमेंट को पुरुषों की योग्यता मापने का पैमाना माना।
व्यक्तित्व और नैतिकताओं को इसके बाद शादी के लिए आवश्यक तीन अन्य जरूरतों के रूप में रखा गया है। शादी के संदर्भ में कुछ महिलाओं और उनके परिवारों ने परम्परागत स्थिति को ही माना, जिसमें उनके अनुसार कुछ चीजें पुरुषों की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए। हालांकि उनकी यह सोच महिलाओं की स्वतंत्रता और लिंग समानता जैसे सामयिक और वैश्विक मूल्यों की अवहेलना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications