पाकिस्तान में 24 तालिबानी आतंकवादी ढेर
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा के निकट मोहम्मद जिले में बाइदनामी गांव में स्थित 'पांच फ्रंटियर कोर' की चौकी पर लगभग 150 तालिबानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 24 आतंकवादी मारे गए जबकि इस दौरान तीन जवानों की भी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान 12 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications