पुतिन पर मानहानि का दावा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नेमसोव ने हाल ही में टेलीविजन पर एक सवाल-जवाब के वार्षिक सत्र में पुतिन द्वारा दिए गए बयानों का जिक्र किया है। पुतिन ने अपने बयान में विपक्षी नेताओं पर निर्वासित संभ्रांत बोरिस बजरेवस्की के साथ मिलकर रूस से अरबों रूबल की राशि चुराने का आरोप लगाया था।

नेमसोव ने गुरुवार को समाचार एजेंसी इंटरफैक्स को बताया, "यह झूठ है और बदनाम करने वाला है।" उन्होंने पुतिन से मांग की कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने विपक्ष की कानूनी याचिका पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

पुतिन ने 16 दिसम्बर को प्रसारित हुए कार्यक्रम में कहा था कि नेमसोव जैसे विपक्षी नेताओं की रुचि केवल सत्ता और धन में हैं।

पुतिन ने कहा था, "वे सब कुछ लुटा चुके हैं, और अब वापस सत्ता में आना चाहते हैं तथा अपनी जेबें फिर से भरना चाहते हैं।"

पुतिन ने कहा था, "मैं समझता हूं कि यदि हम उन्हें ऐसा करने का मौका देते हैं, तो उनकी नजर मात्र कुछ अरबों की राशि पर नहीं होगी। वे पूरे रूस को बेच देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+