खतरनाक हो सकता है वैकल्पिक उपचार!

वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कई बार अभिभावकों को लगता है कि परम्परागत दवाओं को देने की अपेक्षा वैकल्पिक उपचार ज्यादा बेहतर है और इस इलाज के दुष्प्रभाव भी बहुत कम होते हैं।

'आर्काइव्स ऑफ डिसीज इन चाइल्डहुड' जर्नल में प्रकाशित लेख में विशेषज्ञों ने वैकल्पिक उपचार के सम्भावित दुष्प्रभावों के प्रति चेतावनी दी है।

आंकड़े बताते हैं कि इलाज के लिए वैकल्पिक दवाएं लेने से दुष्प्रभावों की 39 घटनाएं सामने आईं जबकि इससे चार मौतें हुईं।

रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में शिशुओं से लेकर 16 वर्ष तक के किशोरों को शामिल किया गया था। पारम्परिक इलाजों का इस्तेमाल न होने की वजह से ही चारों मौतें हुई थीं।

अध्ययनकर्ता का कहना है कि लोगों के वैकल्पिक इलाजों में भरोसे और परम्परागत इलाजों का इस्तेमाल न करने की वजह से ही स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इसके साथ ही इसकी एक और वजह लोगों का चिकित्सकीय सलाह न लेना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+