राजा सीबीआई कार्यालय पहुंचे
सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि राजा सुबह लगभग 10.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे।
राजा बुधवार को दिल्ली आए थे और उन्होंने कहा था कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे।
इस महीने के प्रारम्भ में सीबीआई ने नई दिल्ली और तमिलनाडु स्थित राजा के आवासों और उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों के आवासों तथा व्यापारिक परिसरों की तलाशी ली थी।
जिस समय राजा संचार मंत्री थे, उस दौरान मोबाइल कम्पनियों को बाजार की कीमत से कम दर पर स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था। इस घोटाले के कारण पिछले महीने राजा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
राजा ने खुद पर लगे इन आरोपों से इंकार किया है। सोमवार को उन्होंने कहा था कि उन्होंने सीबीआई से समय मांगा था, क्योंकि उन्हें चेन्नई में कुछ निजी काम था और वह पूछताछ के लिए दूसरी तारीख चाहते थे।
ज्ञात हो कि सीबीआई ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के परिसरों और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि की बेटी व सांसद एम.कनिमोझी से सम्बंधित एक गैर सरकारी संगठन के कार्यालयों पर भी छापे मारे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications