स्टॉकहोम में भूमिगत रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह
स्टॉकहोम, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में भूमिगत रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद गुरुवार देर रात उसे खाली करा लिया गया। पुलिस ने जांच के बाद इसे महज अफवाह करार दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्टॉकहोम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि स्टेशन पर बम की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर तुरंत बम निरोधक दस्ता भेजा गया। स्टेशन पर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी थी, जो बम की तरह लग रही थी।
राजधानी में इस भूमिगत रेलखण्ड के अंतिम स्टेशन कुंगस्ट्रेडगॉर्डन पर यह घटना हुई। इस घटना को लेकर पुलिस को किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी। पुलिस ने इसे जानबूझकर फैलाई गई अफवाह करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 11 दिसम्बर को हुए एक आत्मघाती हमले के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications