पाकिस्तान से 50 ट्रक प्याज पहुंचने की सम्भावना
अमृतसर के आयातक महिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार को मात्र 34 ट्रक प्याज भारत पहुंचा था। इन ट्रकों में 340 टन प्याज थे। जबकि बुधवार को 60 ट्रक प्याज यहां पहुंचा था।"
सिंह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आज पाकिस्तान से कम से कम 50 ट्रक प्याज यहां पहुंच जाएगा। पाकिस्तान से प्याज के आवक में आई कमी के कुछ कारण है। दरअसल, गुरुवार सुबह पाकिस्तान में घना कुहरा था, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। पाकिस्तान को खाड़ी देशों से भी आर्डर प्राप्त हो रहे हैं, लिहाजा पाकिस्तान में प्याज की कीमतें भी बढ़ गई हैं।"
मंगलवार से अब तक भारत में पाकिस्तान से कुल 132 ट्रक प्याज आ चुका है। प्रत्येक ट्रक में लगभग 10 टन प्याज होता है।
देश के कुछ हिस्सों में सप्ताह के प्रारम्भ में प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो ग्राम तक पहुंच गईं थीं। लिहाजा भारतीय व्यापारी पाकिस्तान से 300 रुपये से 350 रुपये प्रति क्विं टल की दर से प्याज खरीद रहे हैं।
एक अन्य आयातक राजदीप उप्पल ने कहा, "हम 300 रुपये से 350 रुपये प्रति क्विं टल की दर से प्याज खरीद रहे हैं और पंजाब व नई दिल्ली की मंडियों में बराबर आपूर्ति कर रहे हैं।"
भारत में पहुंच रहा अधिकांश प्याज पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आ रहा है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तानी प्याज की गुणवत्ता भारत में पैदा होने वाले प्याज जैसी नहीं है।
चण्डीगढ़ में राजस्थान और गुजरात से गुरुवार शाम को लगभग 40 टन प्याज पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications